आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC)
महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का गठन 8 जनवरी 2026 को हुआ है।
विजन (दृष्टिकोण) (IQAC) : आंतरिक और बाहरी सहयोग से की गई सभी पहलों को संस्थागत और आत्मसात करते हुए उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए गुणवत्तापूर्ण संस्कृति को प्राथमिक चिंता के रूप में सुनिश्चित करना।
उद्देश्य (Objective) : संस्थान के शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रदर्शन को सुधारने के लिए सचेत, निरंतर और उत्प्रेरक (catalytic) कार्रवाई के लिए एक प्रणाली विकसित करना IQAC का प्राथमिक उद्देश्य है। गुणवत्ता संस्कृति को आत्मसात करने और सर्वोत्तम प्रथाओं को संस्थागत बनाने के माध्यम से गुणवत्ता वृद्धि की दिशा में संस्थागत कामकाज के उपायों को बढ़ावा देना।
कार्य (Functions) : IQAC से अपेक्षित कुछ प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं :-
- संस्थान की विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए गुणवत्ता बेंचमार्क/मानदंडों (Parameters) का विकास और अनुप्रयोग करना।
- सभी हितधारकों (Stakeholders) तक विभिन्न गुणवत्ता मापदंडों के बारे में जानकारी का प्रसार करना।
- गुणवत्ता से संबंधित विषयों पर अंतर-संस्थागत (inter-institutional) और अंतःसंस्थागत (intra-institutional) कार्यशालाओं, संगोष्ठियों का आयोजन और गुणवत्ता सर्किलों को बढ़ावा देना।
- गुणवत्ता सुधार की दिशा में ले जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों/गतिविधियों का दस्तावेजीकरण (Documentation) करना।
- नैक (NAAC) के दिशा-निर्देशों और मानदंडों के अनुसार वार्षिक गुणवत्ता आश्वासन रिपोर्ट (IQAR) तैयार करना और जमा करना।
लाभ (Benefits) : IQAC निम्नलिखित कार्यों में सुगमता/योगदान प्रदान करेगा –
- गुणवत्ता वृद्धि की दिशा में संस्थागत कामकाज में स्पष्टता और फोकस सुनिश्चित करना।
- गुणवत्ता संस्कृति को आत्मसात (internationalization) करना सुनिश्चित करना।
- संस्थान की विभिन्न गतिविधियों के बीच वृद्धि और समन्वय सुनिश्चित करना और सभी अच्छी प्रथाओं को संस्थागत बनाना।
- संस्थागत कामकाज के सुधार के लिए निर्णय लेने हेतु एक मजबूत आधार प्रदान करना।
- उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) में गुणवत्तापूर्ण परिवर्तनों के लिए एक गतिशील प्रणाली के रूप में कार्य करना।
- दस्तावेजी और आंतरिक संचार की एक संगठित पद्धति का निर्माण करना।
गुणवत्ता उन्नयन की दिशा में किये गये कार्य
महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुणवत्ता उन्नयन की दिशा में किये गये कार्य –
- राज्य के 6 अन्य महाविद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित।
- संकाय संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन। (Faculty Enrichmentment Programme)
- संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन। (Faculty Development Programme)
- छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन। (Student Development Programme)
- अतिथि व्याख्यान माला का आयोजन। (Guest Lecture Series)
- सरस्वती मुक्ताकाश मंच एवं ज्ञान–पथ की स्थापना।